हरियाणा में रबी फसल खरीद MSP Rate Rabi Marketing Season 2025-26 हेतू तारीख का ऐलान जाने डिटेल्स.
MSP Rate Rabi Crop Marketing Season 2025-26 : रबी फसल विक्रय हेतू केंद्र सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा न्युनतम समर्थन मूल्य घोषित होने के बाद राज्य सरकारों द्वारा रबी सीजन की फसलों की खरीदी हेतु अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसमें सबसे पहले हरियाणा सरकार ने खरीदी की तिथि घोषित की है, सरकार रबी की प्रमुख 5 फसलों सरसों, चना, मूंग, मसूर एवं सूरजमुखी की MSP crop Rate पर खरीद करेगी.
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि मार्च अप्रैल माह में नई रबी सीजन की फसल आने लगेगी, हालांकि सरसों की नई आवक फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हल्की फुल्की आने के आसार हैं, जिसको लेकर एमएसपी रेट पर राशि खरीद की तैयारियों को पहले ही पुख्ता कर रही है, ताकि समय पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, क्योंकि खरीफ सीजन में धान खरीद के समय कई समस्याएं सामने आईं थीं, अबकी बार किसानों द्वारा सरसों, गेहूं, मूंग, मसूर एवं चना जैसी फसलों की अच्छी बुवाई की गई है।
राज्य सरकार द्वारा इनको ध्यान में रखते हुए रबी मार्केटिंग सीजन 2205-26 हेतू दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद हेतू तैयारियां शुरू कर दी है, इसकी हाल ही में अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें तिलहन फसलों सरसों एवं सूरजमुखी, दलहन फसलों मसूर, मूंग एवं चना को न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तारीख तय की गई, साथ ही मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों को खरीद से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा खरीद केंद्रों को चिह्नित करने एवं भंडारण के साथ वारदाने की संपूर्ण व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की ये रहेगी तारीख
MSP Rate crops 2025- 26 हेतू हरियाणा सरकार राज्य में सरसों चना मूंग एवं मसूर सूरजमुखी की न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी, जिसकी तिथि निम्न प्रकार रहेगी..
रबी फसल | खरीद की तारीख |
सरसों | 28 मार्च 2025 |
चना | 1 अप्रैल 2025 |
समर मसूर | 15 मई 2025 |
समर मूंग | 20 मार्च 2025 |
सूरजमुखी | 1 जून 2025 |
ये है फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य रेट (MSP Rate List 2025-26)
विपणन वर्ष 2025/26 हेतू केंद्र सरकार द्वारा रबी सीजन की प्रमुख कृषि जींसों सरसों, मूंग, मसूर, चना एवं सूरजमुखी का मूल्य तय कर दिया गया है, सरकार का कहना है कि राज्य सरकार सभी फसलों की एमएसपी रेट पर खरीद करेगी, साल 2025/26 हेतू इन 5 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निम्न प्रकार से है…
फसल नाम | न्युनतम समर्थन मूल्य 2025 |
सरसों | 5950 रूपए प्रति क्विंटल |
चना | 5650 रूपए प्रति क्विंटल |
समर मूंग | 8682 रूपए प्रति क्विंटल |
समर मसूर | 6700 रुपए प्रति क्विंटल |
सूरजमुखी | 7280 रूपए प्रति क्विंटल |
हरियाणा में इतनी हुई है तिलहन दलहन की बुवाई
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में साल 2024–25 के दौरान सरसों की खेती (Mustard cultivation) करीब 21.8 लाख एकड़ में की गई है। दूसरी और प्रमुख दलहन फसल चना की खेती (Chickpea Cultivation) 0.61 लाख एकड़ में की गई है। वही सूरजमुखी की खेती (Sunflower cultivation) 0.63 लाख एकड़ और मसूर की खेती (Lentil cultivation) 98 एकड़ जमीन में की गई है। इस
साल 740 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से सरसों की 15.59 लाख मीट्रिक टन पैदवार होने की संभावना है। इसी प्रकार 494 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसा से चने की 0.30 लाख मीट्रिक टन और 800 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार सूरजमुखी का 0.50 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना है। वहीं समर मूंग की खेती औसतन एक लाख एकड़ क्षेत्र में की गई है जिससे 0.48 लाख मीट्रिक टन के उत्पादन मिल सकता है।
मंडी आढ़तियों के नुकसान की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार
MSP Rate marketing season 2025-26 हेतू हरियाणा सरकार की ओर से मंडी आढ़तियों को भी राहत देने का काम किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से रबी खरीद सीजन 2024–25 में नमी के कारण तोल में हुई कमी के नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रतिपूर्ति राशि देने को लेकर मंजूरी दे दी गई है।
इसके लिए राज्य सरकार 3,09,95,571 रुपए की राशि वहन करेगी। इस कुल राशि में से 77,22,010 रुपए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से वहन किए जाएंगे। वहीं 1,71,16,926 की राशि हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा वहन की जाएगी। इसके अलावा शेष राशि 61,56,605 रुपए हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) वहन करेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
ये भी पढ़ें 👉 मार्केट में जीरा धनिया ईसबगोल अजवाइन कलौंजी मैथी के मार्केट रेट देखे।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
अपनी आवाज: किसान साथियों commodity price today क्या रहे इसके बारे में आज के लेख में आपको जानकारी दी गई, ऐसे ही अन्य कृषि अनाज मंडी भाव एवं तेजी मंदी रिपोर्ट के साथ ही कृषि योजनाएं खेती-बाड़ी व्यापार कार बाइक जीप स्कूटर होंडा एक्टिवा आदि की जानकारी वेबसाइट पर चेक करें व्यापार अपने विवेक से करें

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।