सोयाबीन की किस्म (soybean top variety) , इस समय जिन किसानों ने ग्रीष्मकालीन सोयाबीन की बुवाई की है जो तकरीबन 3 फीट तक ऊंची हो चुकी है, इस सोयाबीन को तैयार होने में तकरीबन 90 दिन का समय लगेगा, साथ यह रोगों के प्रति भी बहुत सहनशील है यानी इसमें रोग कम लगते हैं, तो चलिए जानते हैं यह कौन सी सोयाबीन की किस्म है एवं भरपूर उत्पादन हेतु क्या-क्या सावधानियां अपनानी चाहिए।
नई सोयाबीन की किस्म NRC-150
Soybean new variety : सोयाबीन की उन्नत किस्म NRC 150 की बात कर रहे हैं जो साल 2023 में मध्य प्रदेश के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई थी। यह सोयाबीन की किस्म उत्पादन के लिहाज से प्रति एकड़ तकरीबन 12 से 15 क्विंटल तक देने की क्षमता रखती है। कम रोग फैलने की खासियत होने के कारण इसे रोग प्रतिरोधक बीज भी कहा जा सकता है। जिन किसानों ने इस किस्म की बुवाई की है जो तकरीबन इस समय 3 फीट ऊंचा हो गया है।
इस किस्म के बारे में हाल ही में दमोह जिले के पथरिया जिले के किसान कुलदीप ने इस साल 3 एकड़ में NRC 150 की बुवाई की है, बात करें इस किस्म की तो कम पानी में पकने वाली यह किस्म जानी जाती है, ओर रोग के प्रति सहनशील भी है यानी इस किस्म में रोग भी नहीं लगते जिसके कारण अच्छा उत्पादन देने के लिए मानी जाती है। इस किस्म में ज्यादा स्प्रे की जरूरत नही पड़ेगी।
सोयाबीन की उन्नत किस्म से खर्चा होगा कम, उत्पादन अधिक
हाल ही में इस किस्म के बारे किसान ने बताया की सोयाबीन की किस्म NRC 150 किस्म नई किस्म है जिसमें स्प्रे की जरूरत नही रहती क्योंकी रोग नही लगता। इससे पहले किसान js 9560 की बुवाई किया करते थे जो पकने में तकरीबन 95 दिन का समय लेती थी एवम् रोग का खतरा भी फसल में अधिक था जो खर्चे के साथ साथ उत्पादन भी प्रभावित करता था। परंतु कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा नई सोयाबीन की किस्म के इजाद के बाद यह समस्या नही होती, एवम् खर्चा भी अधिक नही होता, एवम् पकने में भी कम समय लगता है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करके जुड़े
ये भी पढ़ें 👉294 CC पावर में शानदार ऑफर के साथ सबसे शक्तिशाली बाइक jawa 42 खरीदने का मोका, जानें क्या है खास फीचर्स

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।