Rabi crops purchase limits: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणा की है, आपको बता दें कि सरकार द्वारा कई वर्षों से बिक्री हेतु फसलों की मंडी में बिक्री हेतू लिमिट तय की हुई थी, परंतु अब इसे रबी सीजन 2025-26 हेतु बढ़ोतरी कर दी गई है, इससे हरियाणा प्रदेश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
Rabi crops purchase limits। फसलों की उत्पादन सीमा में बढ़ोतरी
दरअसल हरियाणा में रबी सीजन में फसलों की बिक्री सीमा प्रति एकड़ न्युनतम समर्थन मूल्य पर तय की हुई थी, परंतु सीएम नायब सैनी द्वारा आज प्रति एकड़ 5 फसलों की तय सीमा में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है, इससे किसान अपनी फसलों को पहले की बजाय अधिक मात्रा में बेच पाएंगे, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। आइए जानते हैं विस्तृत खबर.
फसलों की बिक्री हेतू कितनी है उत्पादन सीमा ?
आपको बता दें कि हरियाणा में इस घोषणा के 5 फसलों की उत्पादन सीमा में बढ़ोतरी से लाभ मिलेगा, इससे पहले रबी सीजन में फसलों की तय सीमा चने हेतू प्रति एकड़ 5 क्विंटल, जौ हेतू 15 क्विंटल, सूरजमुखी हेतू 8 क्विंटल, मूंग की फसल हेतू 3 क्विंटल एवं मसूर हेतु इससे पहले कोई उत्पादन सीमा नहीं थी , जिसको अब नए सिरे से तय किया गया है। बढ़ी हुई उत्पादन सीमा को इस विपणन यानि 2025है26 से लागू किया जाएगा।
अब न्युनतम समर्थन मूल्य पर इतनी फसल बेच सकेंगे किसान।
फसल | पहले | अब | बढ़ोतरी |
जौ की फसल | 15 क्विंटल | 16 क्विंटल | 1 क्विंटल |
चना फसल | 5 क्विंटल | 6 क्विंटल | 1 क्विंटल |
सूरजमुखी | 8 क्विंटल | 9 क्विंटल | 1 क्विंटल |
मूंग फसल | 3 क्विंटल | 4 क्विंटल | 1 क्विंटल |
मसूर फसल | शून्य | 4 क्विंटल | 4 क्विंटल |
किसानों की पुरानी मांगों पर लगाई सीएम ने मोहर
हरियाणा के किसान कई वर्षों से इन फसलों की तय उत्पादन सीमा की बढ़ोतरी हेतू मांग कर रहे थे, इसी दौरान हाल ही में 9 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जब प्री बजट पर चर्चा हेतू चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में किसानों से चर्चा हेतू पहुंचे, तभी एक बार फिर उनसे यह मांग की गई थी, जिसपर आज सीएम ने मोहर लगा दी है। इसके साथ साथ किसानों हेतू बजट में विशेष पैकेज की घोषणा करने पर भी बात की है।

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।