अचानक से हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, मार्च के अंतिम सप्ताह में कल दोपहर से ही अचानक मौसम में परिवर्तन देखने को मिला, एवं श्याम तक तेज हवाओं ने प्रदेश में ठंडी हवाओं ने कमकंपी चढ़ा दी, ऐसा कई सालों बाद देखने को मिला है कि मार्च के इस सप्ताह में ऐसा मौसम हुआ है, जहां गर्मी की बजाय ठंडक हुई है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा।
प्रदेश में आज यानी शनिवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है, हालांकि बीते 2 दिनों में गर्मी में बढ़ोतरी हुई थी परंतु कल एवं आज ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है, परंतु इससे स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर हरियाणा पर पड़ रहा है। आज हरियाणा में कई स्थानों पर बादलवाही छाई रहेगी एवं ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है। एवं प्रदेश में आज दिनभर ठंड रहेगी, वही बीते दिन सबसे कम तापमान यमुनानगर में 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम को ध्यान में रखकर करे सिंचाई
चौधरी चरण सिंह कृषि के मौसम विभाग केंद्र हिसार में कार्यरत मदन लाल खीचड़ के अनुसार प्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा। यदि फलों एवं सब्जियों की फसलों में सिंचाई की आवश्यकता होती है तो किसान अभी खेती में पानी दे सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों ने बदलते हुए मौसम की वजह से अंतिम पानी फसलों में नहीं दिया है तो वह मौसम को ध्यान में रखते हुए सिंचाई करे। क्योंकि प्रदेश में इस समय प्रदेश में हल्की एवं मध्यम दर्जे की हवाएं चलने की संभावना है।
प्रदेश में आगामी 28 एवं 29 मार्च को मौसम में नमी एवं आशिक बादलवाही छाई रहेगी, इसके बाद मौसम में खुश्क एवं साफ रहने की संभावना है। वही 30 से 2 अप्रैल तक मौसम खुश्क एवं साफ रहेगा, हालांकि बीच बीच में मौसम में हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे बदला बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम
हरियाणा में अचानक मौसम में परिवर्तन का प्रमुख कारण पहाड़ों में हुई बर्फबारी रहा। फतेहाबाद में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक न्युनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वही सबसे अधिक न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो पानीपत जिला रहा जहां 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।