हरियाणा में हर घर ग्रहणी योजना (gas cylinder low cost) के तहत सस्ते सिलेंडर मिलेंगे जाने क्या है योजना
gas cylinder low cost: हरियाणा में इस समय हर घर ग्रहणी योजना के तहत सस्ती कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध होंगे, दरअसल हरियाणा सरकार में काबिज बीजेपी द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) श्रेणी के परिवारों को सशक्त बनाने के उद्देश से हर घर-हर गृहिणी योजना (Har ghar grahini yojna) चला रही है। इस योजना में ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली तकरीबन 52 लाख से अधिक महिलाओं को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र महिलाएं कम रुचि दिखा रही हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत अभी तक पात्र 52 लाख परिवारों में से अभी तक केवल 13 लाख महिलाओं ने ही पंजीकरण (online registration) कराया है। इनमें से 9 लाख महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों (rural areas) से और 4 लाख महिलाएं शहरी क्षेत्रों से हैं।
हर घर ग्रहणी योजना की शुरुआत कब हुई?
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही हर घर-हर गृहिणी योजना लागू की थी। इस योजना के तहत सस्ते गैस सिलेंडर (low cost gas cylinder) उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। चूंकि परिवार पहचान पत्र (PPP) में मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज होता है, कई महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का एक नया पोर्टल लॉन्च किया है।
आवेदन हेतु पात्रता एवं मानदंड क्या हैं?
1. लाभार्थी हरियाणा राज्य की महिला निवासी होना आवश्यक है।
2. परिवार को बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) या एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) श्रेणी का होना चाहिए।
3. लाभार्थी महिला के पास एलपीजी गैस कनेक्शन होना चाहिए।
4. परिवार का हरियाणा राज्य का परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट :-
आधार कार्ड कॉपी
राशन कार्ड कॉपी
बैंक खाता विवरण
500 रुपये में गैस सिलेंडर लेने के लिए क्या करें ?
यदि आप भी BPL और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) श्रेणी में आते है तो “हर घर-हर गृहिणी योजना” का लाभ उठा सकते है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 12 गैस सिलेंडर केवल 500 रुपये में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आपको सरकार द्वारा संचालित epds.haryanafood.gov.in ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
सरकार का प्रमुख उद्देश्य?
राज्य सरकार ने पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने की कोशिश की है। इसके अलावा, सरकार जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को योजना के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य कर रही है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें 👉Soyabean Bhav: मंडियो में सोयाबीन का भाव तेज, सोया तेल एवं प्लांट में उछाल जाने सोया doc भाव
निष्कर्ष: किसानों को नई नई जानकारी समय समय पर वेबसाइट पर दी जाती हैं, ताकि अधिकतम किसानों को इसका लाभ मिल सके, इसके अलावा ताजा अनाज मंडी भाव, खेती की नई नई जानकारी, ऑटो एक्सपो, वाहन कार बाइक जीप स्कूटर की भी जानकारी वेबसाइट पर चेक कर सकते है

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।