WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

खुशखबरी, यह राज्य सरकार देगी धान एमएसपी के अतिरिक्त 100 रूपए का बोनस Paddy Msp price

Paddy Msp price: किसानों के लिए साल 2024- 25 हेतु एमएसपी रेट के अतिरिक्त 100 रूपए प्रति क्विंटल तक बोनस देने का फैसला लिया गया है, केन्द्र सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2024- 25 हेतु सामान्य धान की किस्म के लिए 2300 रूपए प्रति क्विंटल एवम् धान ग्रेड ए हेतु 2350 रूपए प्रति क्विंटल तक निर्धारित किया है, ऐसे में कोन से राज्य द्वारा धान पर बोनस देने का फैसला लिया गया है, जानेंगे इस लेख में..

ये हैं धान का एमएसपी रेट | Paddy Msp price

हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा जारी धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा झारखंड सरकार द्वारा धान पर 100 रूपए का बोनस वित वर्ष 2024- 25 हेतू अतिरिक्त देने का फैसला लिया गया है, यह घोषणा शुक्रवार को की गई, इस हेतु केबिनेट की बैठक में मुखमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 60 करोड़ रुपए अतिरिक्त मंजूर किए गए हैं। जिसकी जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार द्वारा ज़ारी एमएसपी के अतिरिक्त 100 रूपए प्रति क्विंटल तक बोनस देगी। जिसके लिए सरकार ने अतिरिक्त 60 करोड़ को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

राज्य में 6 लाख टन धान एमएसपी रेट में होगी खरीद

मंत्रिमंडल सचिव के अनुसार वित वर्ष 2024- 25 में सरकार प्रदेश में 6 लाख टन धान की फसल की खरीद paddy MSP price पर करेगी। आपको बता दें कि इस बार केन्द्र सरकार द्वारा सामान्य धान की एमएसपी रेट 2300 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड ए किस्म के धान की एमएसपी रेट 2350 रूपए प्रति क्विंटल तक निर्धारित किए हैं।

धान की पैदावार में है भारत अग्रणी देश

धान खरीफ सीजन की प्रमुख फसल है, जिसका उत्पादन भारत के अधिकतर राज्यों में होता है, आंकड़ों के अनुसार साल 2023- 24 में भारत में कुल 1367 मीट्रिक टन धान की पैदावार हुई है, पहले स्थान पर तेलंगाना राज्य जहां 166.31 मीट्रिक टन धान की पैदावार हुई, वही उत्तर प्रदेश में 166.31 लाख मेट्रिक टन धान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल, एवम् चौथे स्थान पर पंजाब और पांचवे स्थान पर ओडिशा राज्य रहा।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

ये भी पढ़ें 👉Share market news: इन पांच वजहों से सेंसेक्स 84 हज़ार पार, निफ्टी ने बनाया तेजी का रिकॉर्ड

Leave a Comment