WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Haryana mosam alert हरियाणा में आज इन जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट 19 जून से होगी प्री मानसून की एंट्री, जाने मौसम अपडेट

चंडीगढ़: हरियाणा में आज कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है, मौसम विज्ञान केंद्र हिसार के अनुसार आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ साथ कई क्षेत्रों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, वही 4 दिन बाद यानी 19 जून 2025 से प्री मानसून की एंट्री हो जाएगी, जिस दौरान प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में अचानक प्रदेश में मौसमी परिवर्तन देखने को मिला। जहां प्रदेश में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था, वह अब कल श्याम को दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश एवं पूर्वी ठंडी हवाएं चलने के कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया है, आज सुबह यानि रविवार को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं, जिससे प्रदेश में ठंडक महसूस की जा रही है।

Haryana mosam alert | 8 जिलों में बारिश,9 जिलों में आंधी का अलर्ट

हरियाणा में आज प्रदेश के 8 जिलों जींद कैथल कुरुक्षेत्र झज्जर सोनीपत पानीपत फरीदाबाद जींद रोहतक में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण शहरों की गलियों में पानी भराव की समस्याएं देखने को मिली, वही मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों यमुनानगर अंबाला पंचकूला करनाल कैथल जींद पानीपत सोनीपत कुरुक्षेत्र में आंधी की गतिविधियां का अलर्ट है। हरियाणा के सिरसा अंबाला नारनौल यमुनानगर में आज सुबह से ही हवाओं के साथ बादलवाही छाई हुई है । वही हिसार क्षेत्र में भी हवाओं के साथ बादल छाए हुए हैं।

Hau (हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार) कृषि मौसम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने कहा है कि प्रदेश में आगामी 48 घंटे ऐसी ही मौसमी परिस्थितियां बनी रहेगी। ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जिस दौरान कही कही बूंदाबांदी के साथ हवाएं चलेगी। उनका कहना है कि इस समय प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने के चलते इसी मौसमी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं।

19 जून से प्री मानसून की एंट्री

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 19 जून से प्रदेश में प्री मानसून की हवाएं प्रवेश करेगी, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, एवं प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के साथ यहां बारिश शुरू हो जाएगी, जिससे अचानक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

आगामी 3 दिन इन जिलों में होगी बारिश

15 जून 2025 सोमवार:- प्रदेश में 15 जून को पंचकूला अंबाला यमुनानगर पलवल मेवात फरीदाबाद गुरुग्राम झज्जर सोनीपत पानीपत करनाल कुरुक्षेत्र आदि जिलों में 25 फीसदी बारिश का संभावना जताई जा रही है।

16 जून 2025 का मौसम: प्रदेश के मेवात पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम सोनीपत कुरुक्षेत्र करनाल पंचकूला यमुनानगर आदि जिलों में 16 जून को 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

17 जून 2025 हरियाणा मौसम: प्रदेश में 50 फीसदी बारिश की संभावना प्रदेश के 4 जिलों करनाल रेवाड़ी यमुनानगर एवं महेंद्रगढ़ में संभावित है जबकि 25 फीसदी बारिश की संभावना प्रदेश के पलवल मेवात फरीदाबाद गुरुग्राम सोनीपत पानीपत करनाल अंबाला पंचकूला कुरूक्षेत्र कैथल झज्जर दादरी भिवानी रोहतक में हो सकती है।

ये भी पढ़ें 👉 अलर्ट: आगामी 3 घंटे में राजस्थान के इन जिलों में बारिश का येलो एवं ऑरेंज अलर्ट, जाने राजस्थान का मौसम अपडेट

व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां पर क्लिक करें

Leave a Comment