WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

25% अधिक पैदावार देती है ये हाइब्रिड धान की किस्म , जाने कौन सी है top hybrid Paddy Variety

Top hybrid Paddy Variety 2024 : किसान साथियों हाइब्रिड धान की कई प्रकार की किस्म इस समय मार्केट में मौजूद हैं, जिसकी बुवाई करके किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं, परंतु इस समय 25 फीसदी तक अधिक पैदावार लेना है तो आज के इस लेख में हम उन धान की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आपको अधिक लाभ दे एवं भरपूर उत्पादन दे।

top hybrid Paddy Variety। धान की हाइब्रिड किस्म

किसान भाइयों इस समय कुछ राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है, जबकि बाकी राज्यों में अभी 15 से 20 दिन का ओर समय लगेगा, इससे पहले किसान इस समय अपने खेतो में जुताई का कार्य कर रहे हैं एवं साथ ही धान की नर्सरी भी तैयार कर रहे हैं, ऐसे में किसानो को सलाह दी जाती है कि 25 फीसदी तक अधिक पैदावार देने वाली धान की हाइब्रिड किस्म लगा सकते है।

1. हाइब्रिड धान की किस्म अराइज तेज गोल्ड

Top hybrid Paddy variety 2024 : किसान साथियों धान की अराइज तेज गोल्ड किस्म के पकने की बात करे तो यह किस्म तकरीबन 120 से 130 दिन का समय लेती है, इस किस्म में खास बात यह है कि इसमें बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट जैसे रोग नहीं लगते, जिससे कम खर्चा एवं अधिक पैदावार देने में सक्षम है, इसके अलावा यह किस्म आसानी से सूखे को सहन भी कर लेती है यानि पानी की कम मात्रा में भी बुवाई करना आसान है।

 

2. हाइब्रिड धान की किस्म हाइब्रिड अराइज 6444

धान की किस्म हाइब्रिड अराइज 6444 एक उन्नत किस्मों में से एक है, यह पकने में तकरीबन 130 से 140 दिन का समय लेती है, यह किस्म अन्य साधारण किस्मों की बजाय 30 फीसदी अधिक पैदावार देने वाली मानी जाती है। यानि किसान साथी इस धान की बुवाई करते हैं तो अधिक पैदावार ले सकते हैं। यह किस्म सूखे क्षेत्र में भी आसानी से बोई जा सकने वाली किस्म है।

 

3 धान की किस्म अराइज 6129

Top hybrid Paddy variety in India: किसान साथियों धान की अराइज 6129 किस्म कम समय में पकने के लिए जानी जाती है, यह किस्म पकने में तकरीबन 110 से 120 दिन का समय लेती है, यह साधारण धान की किस्म की बजाय 20 से 25 फीसदी तक अधिक पैदावार देने वाली किस्म है। इस किस्म की किसान साथी अगर सीधी बुवाई करते हैं तो अधिक पैदावार ले सकते हैं। क्योंकि सीधी बुवाई के कारण सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ती है।

4. धान की किस्म अराइज 6201 गोल्ड

धान की यह किस्म पकने में 102 से 125 दिन का समय लेती है, कंपनी की माने तो धान की किस्म अराइज 6201 गोल्ड किस्म रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली हाइब्रिड किस्म है, जिसमें बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट जैसे रोग नहीं लगते। इस किस्म के चावल के दाने पतले एवं लंबे आकर के होते है।

WhatsApp ग्रुप 👉 ज्वाइन करें

ये भी पढ़ें 👉 सिर्फ़ 2 लाख़ रुपए में Maruti Dzire ले आओ घर, खुल्ला ऑफर, उठाओ फायदा

Leave a Comment