WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में 20 लाख महिला समृद्धि योजना के तहत लाभ, गरीब महिला को मिलेंगे 2500 रुपए देने की घोषणा, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री Mahila smridhi yojna 2025 के तहत किनको मिलेगा लाभ, जाने कब से होगा रजिस्ट्रेशन एवं कौन कौन पात्र

Delhi Mahila smridhi yojna 2025 : आज यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की करोड़ों महिलाओं को मुख्यमंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है, दरअसल आज इस योजना को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष हो नड्डा ने लॉन्च किया है।

बीते दिन हुई कैबिनेट में दिल्ली की महिलाओं को लाभ देने हेतू हुई मीटिंग में फाइनल मोहर लगाई, वही प्रदेश में कुल 72 लाख महिला हैं जिनमें से तकरीबन इस योजना का लाभ 20 लाख महिला योग्य होगी, यानि प्रत्येक महीने इस योजना के तहत 2500 रुपए का लाभ 20 लाख महिलाओं को दिया जाएगा ।

देखे 👉 Ongole Cow : शिव की नंदी भारत में सिर्फ गाय की कीमत सिर्फ एक लाख, विदेशों में 40 करोड़ रूपये, जाने क्या है खासियत

आज महिला दिवस के मौके पर दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में बीजेपी अध्यक्ष ने इस नई योजना “महिला समृद्धि योजना” की घोषणा की गई, वही सरकार द्वारा इस योजना को अभी बीपीएल कार्ड धारकों हेतू ही शुरू की जाएगी।

वही जेपी नड्डा ने कहा कि मैं दिल्ली की वर्तमान रेखा शर्मा एवं तमाम अन्य लोगों को बधाई देना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने दिल्ली की मेरी बहनों को लाभ देने हेतू 5200 करोड़ रुपए की यह योजना बनाई है, जिसे आज से ही प्रदेश की गरीब महिलाओं को लागू किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जीत महिलाओं के सहयोग के बिना संभव नहीं थी, यह जीत महिलाओं की जीत है, दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले जहां आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2100 रूपए का वादा किया था, जबकि बीजेपी द्वारा महिलाओं को 2500 रूपए प्रति माह देने का वादा किया था, जिसे आज संभव बनाया गया।

ये रहेगी महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र महिला

Mahila smridhi yojna 2025 | दिल्ली में महिलाओं के लिए घोषित नई योजना महिला समृद्धि योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 18 से 60 साल के बीच हो, एवं दिल्ली की स्थाई निवासी हो, इसके अलावा उनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए , इसके अलावा उसके परिवार का कोई भी सदस्य किसी प्रकार का आयकर टैक्स स्लैब में न हो एवं सरकारी नौकरी में भी नहीं हो। लाभ लेने से पहले महिला को ई रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

पंजीकरण हेतु बनाया जाएगा अलग पोर्टल

महिला समृद्धि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हेतू प्रदेश सरकार जल्द ही अलग से पोर्टल बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसकी जानकारी जल्द ही सभी महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी, ताकि गरीब महिलाओं को इसकी समय पर जानकारी मिले एवं वह पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ ले सके, वही महिलाओं को लाभ हेतू पहले ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा ।

महिला समृद्धि योजना हेतू जरूरी कागजात

दिल्ली सरकार द्वारा ई पोर्टल के अलावा मोबाइल एप भी लॉन्च करेगी, जिसपर महिला अपने सभी आवश्यक कागजात जैसे वोटर पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजात के आधार पर पंजीकरण करवा सकेगी, वही सरकार आगामी बजट में 5100 करोड़ रुपए से बढ़ाकर बजट की राशि जारी की जाएगी। जिसके कारण महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में व्यवधान नहीं आएगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

अपनी आवाज: किसान साथियों आज Mahila smridhi yojna 2025 , इसके बारे में आपको बताया, ऐसे ही कृषि जगत की खबरें, किसान योजनाएं, सब्सिडी योजनाएं, कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि कार्यक्रम, पशुपालन , मोबाइल फोन इलेक्ट्रिक वाहन कार बाइक जीप स्कूटर होंडा कार बिजनेस आइडिया ट्रैक्टर आदि की जानकारी वेबसाइट पर चेक करें

Leave a Comment