WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महिला दिवस पर 2.43 करोड़ महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे 3000 रुपए की किस्त, क्या है योजना जाने डिटेल्स

मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना (Ladki bahan yojna today news) क्या है एवं कैसे अप्लाई करे जाने पूरी जानकारी

Ladki bahan yojna today news : आज 08 मार्च 2025 को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर करोड़ों महिलाओं को मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना के मौके पर 2 महीने की बकाया किस्त डालने का फैसला लिया गया है, प्रत्येक महिला को 3000 रूपये की किस्त आज जारी की जाएगी, आइए योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लड़की बहन योजना के तहत आज करोड़ों महिलाओं के खाते में 2 महीने के बकाया 1500+1500 रूपए की किस्त आज जारी कर सकती है, आपको बता दें कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने हेतु महाराष्ट्र की सरकार महिलाओं को प्रत्येक महीने 1500 रूपए देती है।

प्रदेश की महिलाओं हेतू चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत आज महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने कहा कि अभी फरवरी एवं मार्च महीने के बकाया किस्त आज डालने जा रही है, इससे तकरीबन 2.43 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि आज यह राशि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

महाराष्ट्र राज्य में चलती है मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना

देश के विभिन्न राज्यों द्वारा इस समय महिलाओं को सशक्त बनाने हेतू अलग अलग नामों के तहत योजनाएं चलाई जा रही है, इन्हीं में महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी महिलाओं हेतू मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना चलाई जा रही है, प्रदेश की महिलाओं हेतू प्रति महीने 1500 रूपए की किस्त जारी करती है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक मदद एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के uddeshy से बनाई गई है, प्रत्येक महिला जो महाराष्ट्र की स्थाई निवासी हैं एवं 21 से 65 वर्ष की आयु के बीच है उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है।

2.43 करोड़ महिलाओं को मिलता है लाभ।

इस योजना के तहत जानकारी के अनुसार 2.43 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिसमें सरकार 3700 करोड़ रुपए जारी करेगी, हालांकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा चुनाव के दौरान इस योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 रूपए प्रति माह देने का वादा कर चुकी है, परंतु अभी तक इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि यह राशि कब बढ़ाई जाएगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

अपनी आवाज: साथियों आज Ladki bahan yojna today news के बारे में आपको बताया, ऐसे ही कृषि जगत की खबरें, किसान योजनाएं, सब्सिडी योजनाएं, कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि कार्यक्रम, मोबाइल फोन इलेक्ट्रिक वाहन कार बाइक जीप स्कूटर होंडा कार बिजनेस आइडिया ट्रैक्टर आदि की जानकारी वेबसाइट पर चेक करें

Leave a Comment