Haryana Ka Mosam: होली के त्यौहार पर हरियाणा में बादलवाही के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, प्रदेश में पश्चिमी जिलों में कही कहीं हवाओं के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, आइए अगले 3 से 4 दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा, जानते हैं..
Haryana Ka Mosam । 14 से 16 के बीच पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग केंद्र हिसार के मुताबिक हरियाणा में होली एवं होली के बाद यानि 14 से 16 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकाश क्षेत्र में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है, वही राजस्थान की सीमा से सटे, हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, दादरी आदि जिलों में 16 के बाद तेज हवाओं के अलावा आंधी तूफान का भी सामना करना पड़ सकता है ।
दूसरी और प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ गर्मी भी लेकर आयेगा, प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ तेज गर्म हवाएं भी चलने के आसार हैं, हरियाणा के फरीदाबाद एवं गुरुग्राम में इस समय दिन का तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, मौसम विभाग के अनुसार यह 1 डिग्री सेल्सियस सामान्य तापमान से अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र हिसार के मुताबिक रात के तापमान में बढ़ोतरी जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है, प्रदेश के अंबाला में तापमान 31.1 डिग्री, गुरुग्राम में 34.3 डिग्री, करनाल में 30 डिग्री, पानीपत में 39.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
हरियाणा का आज का मौसम कैसा रहेगा?
प्रदेश में आज यानी 13 मार्च 2025 वार वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आशिक बादलवाही छाई रहेगी, इसी बीच हवाओं के रुख में भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक श्री मदन लाल खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 16 मार्च तक mousma परिवर्तनशील रहेगा।
हरियाणा में 13 से 15 तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग हिसार के अनुसार प्रदेश में आज 13 मार्च रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, प्रदेश में आज रात से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, इसके कारण 13 से 15 मार्च के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना है, बादलवाही के साथ हवाएं भी चलेगी। वही 16 मार्च से कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ सकती है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
अपनी आवाज: किसान साथियों आज Haryana Ka Mosam , इसके बारे में आपको बताया, ऐसे ही कृषि जगत की खबरें, किसान योजनाएं, सब्सिडी योजनाएं, कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि कार्यक्रम, पशुपालन , मोबाइल फोन इलेक्ट्रिक वाहन कार बाइक जीप स्कूटर होंडा कार बिजनेस आइडिया ट्रैक्टर आदि की जानकारी वेबसाइट पर चेक करें

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।