Gas cylinder price down: मार्केट में गैस एजेंसियों द्वारा एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है, आपको बता दें कि नए वित वर्ष के पहले दिन आज यानी 1 अप्रैल 2025 से गैस सिलेंडर के रेट में कमी कर दी गई है, बात करें कमर्शियल गेस सिलेंडर की तो आज 44.50 रूपए की कटौती की गई है, यह कीमतें आज 1 अप्रैल 2025 से लागू कर दी गई हैं..
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
इतने कम हुए LPG Gas cylinder price गैस की कीमतें
lpg gas prices Today: मार्केट में आज से घटी कीमतें लागू करने के साथ बात करें नए रेट की तो 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की तो देश की राजधानी दिल्ली में 42 रूपए घटकर 1762 रूपए हो गया है। वही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 42 रूपए कमी के साथ 1713.50 रूपए, कोलकाता में 44.50 रूपए की कमी के साथ 1927 रूपए जबकि चेन्नई में नए रेट 1921.50 रूपए हो गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं।
- दिल्ली 1762 रुपए प्रति 19 किलो
- मुंबई 713.50 रुपए प्रति 19 किलो
- कोलकाता 1868.50 रूपए प्रति 19 किलो
- चेन्नई 1921.50 रूपए प्रति 19 किलो
घरेलू गैस सिलेंडर पर आम आदमी को राहत
हालांकि कमर्शियल गेस सिलेंडर के दामों में जरूर कमी हुई है, आम आदमी को इससे राहत दी गई है, क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस समय किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस समय 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पुराने दामों पर ही मिलेंगे।
घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो में किसी भी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है, iocl की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस समय निम्न प्रकार रहेंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम..
ये है घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर रेट 803 रुपए
कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर रेट 829 रुपए
मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर रेट 802.50 रुपए
चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर रेट 818.50 रुपए
जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर रेट 806.50 रुपए
भोपाल में रसोई गैस सिलेंडर रेट 808.50 रुपए
रायपुर रसोई गैस सिलेंडर रेट 874 रुपए
पटना में रसोई गैस सिलेंडर रेट 901 रुपए
कैसे चेक करें गैस सिलेंडर के रेट
यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो यह बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस के रेट अपडेट किया जाता है।

नमस्कार दोस्तों मैं अनिल कुमार अपनी आवाज ( Apni Aawaj) पर टेक से संबंधित जानकारी जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप व ऑटो जैसे गाड़ी, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित जुड़ी जानकारी के लेख लिखने कार्य कर रहा हूं। मैं पिछले लगातार 4 साल से आर्टिकल लिखना पसंद करता हूं। मैं इस वेबसाइट से पिछले 6 से 8 महीने से कार्य कर रहा हूं।